मनासा। प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकारो का जिला सम्मेलन एवं कार्ड वितरण कार्यक्रम दिनांक 27 जनवरी सोमवार को मनासा मे आयोजित हे। पत्रकारो के इस भव्य कार्यक्रम में संगठन ने बतौर मुख्य अतिथि जिले के दोनों सांसद सुधीर गुप्ता और राज्यसभा सदस्य बंशी लाल गूर्जर सहित जिले के तीनों विधायक अनिरुद्ध माधव मारु मनासा, दिलीप सिंह परिहार नीमच, ओमप्रकाश सखलेचा जावद को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में संगठन के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रीतिपाल सिंह राणा का विशेष सानिध्य भी प्राप्त होगा। इनके अलावा संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन कार्यकारी जिलाध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी जिला महासचिव अविनाश जाजपुरा मनासा तहसील अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ओर जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को भी बतौर अतिथि के रूप समारोह में पधारने का निमंत्रण दिया है। इस पर सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में आने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।
समारोह में समाजसेवी और जन प्रतिनिधियों का होगा सम्मान-
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सम्मेलन एवं कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान जिले के अनेक समाज सेवीयो एवं जन प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जाएगा।