मनासा। विजयवर्गीय धर्मशाला में सोमानी परिवार द्वारा तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा आयोजन रखा गया पंडित गोविंद जी उपाध्याय के मुखारविंद से प्रतिदिन नानी बाई का मेरा कथा का वचन हुआ। अंतिम दिन शनिवार सुबह 8 बजे बैंडबाजों के साथ धूमधाम से भगवान लड्डू गोपाल और भगवान शालिग्राम की बारात निकाली गई। जो सोमानी निवास पहुंची। जहां भगवान की बारात का भव्य स्वागत कर तुलसी विवाह संपन्न हुआ, जिसके बाद बद्रीविशाल मंदिर व द्वारकाधीश मंदिर से नानी बाई का मायरा, भगवान सांवरिया सेठ की भव्य झाकी बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गाे से निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी लोग मायरे में शामिल हुए।जो नगर भ्रमण कर कथा पंडाल विजयवर्गीय धर्मशाला पहुंची जहा मायरे का भव्य स्वागत हुआ ।जिसके बाद धूमधाम के साथ नाचते झूमते हुए नानी बाई का मायरा भरा गया ।पूरा कथा पंडाल भक्तिमय माहौल में ढल गया।जिसके बाद महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ देर शाम 6 बजे तीन दिवसीय कथा आयोजन का समापन हुआ। अंतिमदिन बड़ी बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने कथा आयोजन में का धर्मलाभ लिया।