BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में 98वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : अहिरवार समाज संघ में महिला प्रकोष्ठ का.. <<     KHABAR : सरकारी खेल मैदान पर चला ट्रैक्टर, सरपंच ने.. <<     अहिरवार समाज संघ का पुनर्गठन,संतोषी.. <<     तराना में गुरुचरण पूजन, भजन-कीर्तन और.. <<     BIG NEWS : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तेज,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में सनसनी, लेनदेन के.. <<     KHABAR : गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के.. <<     कलेक्टर के आदेश की उड़ी धज्जियां! उन्हेल नगर.. <<     BIG NEWS : खेतों से मंडियों तक पहुंची सफेद चांदी , 8.. <<     KHABAR : 17 अगस्त तक बढ़ी फसल बीमा की अंतिम तिथि,.. <<     बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पक्की.. <<     KHABAR : करंट से गाय की मौत पर फूटा गौरक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मुखबिर की सूचना पर डीएसटी का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर जिले के अहिरवार समाज संघ भारत की.. <<     KHABAR : संजीत की छोटी हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 7:50 pm
NEWS : माह के अंतिम रविवार को बंद रहेंगे बाजार, हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे गणतंत्र दिवस का पर्व, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया कि हर माह की तरह इस महीने भी अंतिम रविवार 26 जनवरी को चित्तौड़गढ़ के सभी प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेंगे। 
महासचिव राजकुमार बज ने बताया कि सभी व्यापारी मिलकर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में व्यापार महासंघ कार्यालय पर ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस मनाएंगे सभी व्यापारियों को आमंत्रित किया है। बाजार में सभी व्यापारियों एवं ग्राहकों को अंतिम रविवार बंद की सूचना प्रदान करने के लिए ऑटो भी घुमाया जा रहा है एवं सभी संगठन के अध्यक्ष एवं मंत्रियों से भी चर्चा करके सभी संगठनों को भी सूचित किया गया है। 
सचिव प्रतीक बोहरा ने बताया पिछले कुछ माह से अंतिम रविवार सभी प्रतिष्ठान एवं बाजार निरंतर रूप से बंद रखकर व्यापारियों ने एकता का परिचय दिया है एवं सभी व्यापारियों ने एक दिन अपने परिवार एवं प्रियजनों के लिए निकलने पर खुशी भी व्यक्ति की। कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी एवं प्रचार प्रचार मंत्री मोहित जैन ने सभी ब्रांड शोरूम को निरंतर सहयोग करने के लिए धन्यवाद प्रदान करते हुए आगे भी सहयोग की अपेक्षा की है। संस्था के संरक्षक सुरेश जैन, ओमप्रकाश लड्ढा, विनोद मलखानि एवं संयोजक राजेश विरानी ने कार्यकारिणी में सभी को निर्देश दिए कि वह अपने आसपास सभी प्रतिष्ठानों एवं व्यापारियों को अंतिम रविवार बंद करने के लिए सूचित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE