नीमच। उप नगर बघाना में राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी के उपलक्ष्य पर इकरा अकेडमी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, जिसमें अतिथि गुलाम रसुल पठान अध्यक्ष मुस्लिम इंटीजमिया कमेटी ने अपने उदबोधन में कहा कि 26 जनवरी को हमारे देश का सविधान लागु किया गया था और आज हम इसे सविधान दिवस के रूप में मनाते हैं।
अतिथि सलीम खान अध्य्क्ष शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी ने कहा कि आज का दिन हमें सही तरीके से आजादी के अधिकार देता है।आज का दिन हमे धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है।हम अपनी अपनी वेशभूषा मैं अपने अपने धर्म का पालन कर सकते है। ओर बोल सकते हैं।हमारे देश का सविधान हमें सभी धर्मों का आदर करना सिखाता है।उक्त जानकारी इकरा स्कूल के सचिव वसीम खान ने देते हुए बताया कि बच्चों द्वारा कई आकर्षक वेशभूषा में सेना के जवानों के रूप कोई पुलिस इंस्पेक्टर तो कोई डॉक्टर कोई वैज्ञानिक बना।
वही कुछ छात्रों ने भांगड़ा नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में भाग लेने वाले को अतिथियों के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम पश्चात सभी बच्चों को बिस्किट टॉफी स्वल्पाहार कराया गया।कार्यक्रम में हाजी इदरीस पठान हाजी मुबारिक पठान हाजी मुन्ना भाई कब्रस्तान कमेटी के सदर इस्लाम पठान सलीम उस्ताद रफीक मंसुरी (मेडिकल) इकबाल पठान मो.युनुस उर्फ छुट्टन पठान इलियास कुरेशी सईद कुरेशी शौकत मास्टर साहब नदीम खान सईद खान वसीम खान फ़क़ीरमोहम्मद फ़रीद कुरेशी इकरा स्कूल स्टॉफ व बच्चों के अभिभावक सहित कई गण्यमान्य नागरिक मौजूद थे।कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य शमा पठान ने किया।व आभार इकरा अकेडमी के अध्यक्ष याकुब पठान ने माना।