नीमच। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच के सक्रिय सदस्य निर्मल दरक के पूज्य पिताजी स्वर्गीय चंद्रसेन दरक का नेत्रदान सम्पन्न हुआ। यह विवेकानंद शाखा का सत्र का तीसरा नेत्रदान व मध्य भारत पश्चिम प्रान्त का सत्र का 85 वां नेत्रदान।
नेत्रदान के प्रेरणास्रोत सुपुत्र निर्मल दरक, कन्हैया दरक, संदीप दरक शाखा सचिव ललीत कुमार राठी, प्रमेद मालू व राकेश खण्डेलवाल रहे।