चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर गणतंत्र दिवस मनाया गया। राज योगिनी आशा दीदी ने बताया कि हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है हमारे देश को स्वतंत्र और गणतंत्र बनने में हमारे देश के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों का बहुत बड़ा योगदान है देश उनके त्याग और समर्पण को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने बताया स्वतंत्रता के बाद हमारे देश में उन्नति बहुत हुई है, उन्होंने कहा तिरंगे का हरा रंग भारत देश किसानों का देश है हरित क्रांति का सूचक है श्वेत रंग श्वेत क्रांति का प्रतीक है और केसरिया रंग आध्यात्मिकता का। उन्होंने बताया केसरिया रंग त्याग तपस्या सफेद रंग शांति एवं पवित्रता और हरा रंग आत्मविश्वास का प्रतीक है। जहां आत्मविश्वास है वहां खुदा भी मददगार बन जाता है और उनकी दुआएं उनके ब्लेसिंग तो सदा ही है। कार्यक्रम में उपस्थित बाल गोपाल लकी यशु दक्ष सभी ने सुंदर देश की महिमा में सुंदर प्रस्तुति नृत्य के द्वारा दी, गीत कविताओं के द्वारा सभी का उमंग उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में उपस्थित रेवेन्यू इंस्पेक्टर बहन कुसुम पटवा उपस्थित थी। उन्होंने भी देश के प्रति अपने उदगार व्यक्त किये। उमंग उत्साह के साथ सभी ने तिरंगा ध्वज लहराकर तिरंगे का सम्मान किया और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई दी।