नीमच। जिला किसान संघ नीमच द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर रेवली देवली ग्राम के बालाजी मंदिर पर किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भारत माता का पूजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष निलेश पाटीदार, मंत्री विष्णु प्रसाद नागदा, सुरेश धाकड़, जमुना लाल पाटीदार, दिनेश कुमावत, राजेश नागदा, कैलाश नागदा, देवीलाल नागदा सहित कई किसान मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निलेश पाटीदार द्वारा संघ द्वारा गांव-गांव भारत माता पूजन करने को लेकर तथा किसान संघ द्वारा किसने की मांगों के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी कार्य करने को लेकर परिचर्चा की गई। इस अवसर पर किसान संघ का झंडा भी फहराया गया तथा भारत माता एवं भगवान बलराम की पूजा अर्चना तथा भारत माता का गीत निलेश पाटीदार एवं मोहन नागदा द्वारा सामूहिक रूप से गया।