झाबुआ। जिले के पेटलावद तहसील के अंतर्गत बामनिया नगर के मदरसे व ग्राम पंचायत भवन पर भारतीय लोकतंत्र के उत्सव का पर्व 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, बामनिया ग्राम पंचायत की सरपंच रामकन्या संजय मखोड़ द्वारा मदरसे व पंचायत भवन पर बड़े ही शान से तिरंगा फहराया गया, वहां मौजूद सभी ने एक सुर में राष्ट्रगान गाया और मिठाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर उपसरपंच बृजभूषण सिंह परिहार, सचिव मुन्नालाल अरड, सोहन डामर, कल्पना भाटोदरा, सुमित्रा भटेवरा, लोकेंद्र सिंह राठौड़, मंगलेश भंडारी, बलवीर डामर, अभिनव, अंजुमन कमेटी के सदर अल्लानूर मंसूरी, ईमाम निसार अहमद, रहीम खान, हुसैन खान, गफ्फार मंसूरी, शकील भाई, यूसुफ मंसूरी, इस्माइल पठान, लाल खान, हमीद गोरी, इदरीश काज़ी, जाकिर सब्जी फ़रोज, नगर के नागरिकगण मौजूद रहे। बामनिया पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी गोवर्धन सिंह मावी द्वारा बड़े ही शान से तिरंगा फहराया गया इस अवसर पर प्रधान आरक्षक रविन्द्र अमलियार, सोमसिंग चौहान, आरक्षक मनीष चारेल, प्रीतम दुबे, अनिल मोरे आदि स्टाफ मौजूद रहा।