BREAKING NEWS
NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 8:16 pm
BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का एक्शन, बिना परमिट चल रहे वाहनों पर कसा शिकंजा, एक दर्जन से अधिक ऑटो रिक्शा जब्त, संचालकों में मचा हड़कंप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत बड़ी कार्रवाई की। टैगोर मार्ग स्थित यातायात थाने के सामने चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में लगभग 36 ऑटो रिक्शाओं की जांच की गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक ऑटो चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले।
यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान के अनुसार पिछले कुछ समय से ऑटो चालकों के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। इनमें शराब पीकर वाहन चलाना, अधिक किराया वसूलना, यातायात नियमों का उल्लंघन करना और बिना बीमा और परमिट के वाहन चलाना शामिल था।
गौरतलब है कि इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी ऑटो चालकों की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, परमिट लेने, वाहन का बीमा कराने और यातायात थाने से यूनीक कोड प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे।
हालांकि, कई चालकों ने इन निर्देशों की अवहेलना की, जिसके कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी। जिन ऑटो चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले, उनमें से कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया। जबकि बिना परमिट वाले ऑटो रिक्शाओं को यातायात थाने में जब्त कर लिया गया है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE