भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान दौरे का आज पहला दिन है। मुख्यमंत्री के टोक्यो पहुंचते ही प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। सीएम का विदेश में काफी क्रेज देखने को मिला, खासकर बच्चों में।
सीएम को भेंट की गई तलवार
टोक्यो में एक बच्ची ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पारंपरिक साफा पहनाया गया। साथ ही तलवार भेंट की गई। इस बीच ‘जय श्री राम’, ‘जय महाकाल’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगे।
जापान दौरे का आज पहला
सीएम डॉ. मोहन यादव आज सुबह 9.15 बजे भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज से निवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे। 10.15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11.30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप मध्यप्रदेश में शामिल होंगे। निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 से 3 बजे तक उद्योगपतियों से वन टू वन सीएम की मीटिंग होगी। 3.30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर भोज में शामिल होंगे।
29 जनवरी को निवेशकों के साथ संवाद
सीएम सुबह 7 से 8.30 बजे तक इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन टू वन मीटिंग करेंगे। जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे। सुबह 10.15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स पहुंचकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचकर फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ संवाद एवं भोज करेंगे।
30 जनवरी को कोबे और ओसाका का दौरा
30 जनवरी को मुख्यमंत्री सुबह 4.30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर सुबह 8.30 बजे कोबे पहुंचेंगे। सिस्मेक्स कंपनी की साइट का दौरा करेंगे। कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद वे पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
31 जनवरी को ओसाका में रहेंगे
31 जनवरी को सुबह 6 से 7 बजे तक सीएम मीटिंग करेंगे। सुबह 7 बजे क्योटो पहुंचेंगे। 8 बजे जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिए विभिन्न साइट्स की विजिट करेंगे। दोपहर 2 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से यात्रा कर शाम 4.30 बजे टोक्यो पहुंचेंगे।
1 फरवरी को लौटेंगे स्वदेश
सुबह 4.30 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 5.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।