शाजापुर। सर्व मुस्लिम समाज का युवक, युवति परिचय सम्मेलन हुआ संपन्न, 100 युवक युवती का कराया गया परिचय। सर्व मुस्लिम समाज युवक, युवती परिचय सम्मेलन अध्यक्ष शफीक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार दूसरे वर्ष शाजापुर हॉट मैदान स्थित गार्डन में सर्व मुस्लिम समाज का युवक,युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें 100 युवक युवतियां शामिल हुए जिनका परिचय कराया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर परस्त याकूब खान, सज्जाद अहमद कुरेशी, अबसार खान, उपाध्यक्ष अमजद खान, कोषाध्यक्ष सलमान खान, सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।