सिंगोली। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरलवा में मंगलवार शाम करीब 5 बजे चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलरवा में मंगलवार को चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने बालकिशन छगनलाल धाकड़ उम्र लगभग 22 साल निवासी रास्तपुरा बोर की जमकर पिटाई की जिससे युवक के नाक से खून बहने लगा। ग्रामीणों ने डायल 100 पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी।
डायल 100 का इवेंट मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर राहुल यादव ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया।