BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2025, 5:14 pm
KHABAR : खाकी की क्रूरता, 50 हजार की रिश्वत नहीं देने पर ड्राइवर को उल्टा लटकाकर बेदम पीटा, डॉक्टरों ने मेडिकल करने से किया इंकार, जानें पूरा मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। मध्य प्रदेश पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. एक ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाएं हैं. उसका आरोप है कि पुलिसवालों ने चोरी के मामले में उससे 50 हजार की घूस मांगी गई. रिश्वत न देने पर उन्होंने उल्टा लटकाकर बेदम पीटा. पीड़िता यह भी कहना है कि उसका जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने मेडिकल करने से भी इंकार कर दिया. पीड़ित ने एसपी, आईजी और मानव अधिकार आयोग से मामले की शिकायत की है।


ग्वालियर के रहने वाले राकेश नामदेव ने बताया कि वह गुजरात से छोटे कंटेनर में माल भरकर देवास ला रहा था. इसी दौरान टाटा चौराहे पर केमिकल पाउडर चोरी हो गई. जिसकी शिकायत औद्योगिक थाने में की गई। लेकिन थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया, शैलेंद्र सिंह राणा और तीन अन्य पुलिसकर्मी ने बयान लेने के नाम पर मारपीट की और रिश्वत मांगी।


पीड़ित का कहना है कि वह पिछले 12 सालों से किरण रोड लाइंस ग्वालियर की गाड़ियां चल रहा है. इस मामले में मालिक हरिश्चंद्र श्रीवास ने बताया ड्राइवर ऐसा कुछ नहीं कर सकता है. पुलिसवालों ने हमसे रिश्वत की मांग की. रिश्वत न देने पर उसके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने बताया कि वह 20 जनवरी को गुजरात से बोल भर कर निकाला था। 21 जनवरी को उसे सुन फार्मा कंपनी पहुंचना था। वह रात में टाटा चौराहे पर करीब 2 बजे पहुंचा, जिसके बाद वह आराम करने लगा।


जहां से उसके कंटेनर में चोरी हो गई. जिसके चलते उसने मुझे फोन लगाया था और मैंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी। बाद में मेरे पास शैलेंद्र राणा नाम के पुलिस ऑफिसर का फोन आया और उसने बयान के नाम पर मेरे ड्राइवर को बुलाया. इसके बाद से उसका मोबाइल बंद था। बाद में पता चला कि उसके साथ मारपीट की गई है. उन्होंने इस मामले में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि एसपी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE