BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2025, 5:31 pm
KHABAR : बेरोजगारी और नशे के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प, तो प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी का किया छिड़काव, पढे़ खबर 

Share On:-

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में नशे की लत के खिलाफ यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच थोड़ी झड़प भी हो गई। बात बढ़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी का छिड़काव किया।


देश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में नशे की बढ़ती लत को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं बैरिकेट्स को तोड़ने का प्रयास भी किया। यूथ कांग्रेस अनूपपुर के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा।


यूथ कांग्रेस का कहना है कि, प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे युवा हताश होकर नशे की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार की नीतियां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जिसे लेकर यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरने को मजबूर हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE