BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2025, 5:56 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत फरवरी माह की इस तारीख को मल्हारगढ़ में होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन, प्रत्येक पात्र कन्या को योजना के माध्यम से मिलेगा 49 हजार रुपए का हितलाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत मल्हारगढ़ द्वारा 14 फरवरी को नवीन जनपद पंचायत परिसर मल्हारगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विवाह संपन्न कराने वाली प्रत्येक पात्र कन्या को राशी 49 हजार का चेक प्रदान किया जावेगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए वधू मध्यप्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए, वधू द्वारा 18 वर्ष एवं वर द्वारा 21 वर्ष आयु पूर्ण कर ली गई हो। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज में मूल निवासी का प्रमाण पत्र, वधू व उसके वर के नवीन समग्र परिवार आईडी कार्ड की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, आयु प्रमाण पत्र (अंक सूचि, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, शाला प्रमाणीकरण), पासपोर्ट साईज के नवीन 2 फोटोग्राफ, मोबाईल नंबर, कल्याणी होने की स्थिति में पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता महिला होने की स्थिति में कानूनी रूप से तलाक न्यायालय के आदेश की प्रति, यदि वधू या अभिभावक भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक है तो उसकी छाया प्रति, वर/वधु अन्य जिले के हो तो सबंधित जनपद अथवा नगरीय क्षेत्र से अपने आवेदन को प्रमाणित करवाये। इन सभी दस्‍तावेज के साथ वधू एवं वर को संयुक्त रूप से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 31 जनवरी के पूर्व सम्बंधित ग्राम पंचायत / जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में जमा करवाना होंगे। निर्धारित समयावधि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE