नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल 7 फरवरी शुक्रवार को 11 केवी बघाना फीडर पर डीटीआर व आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य करेगी। इसकी वजह से संबंधित क्षेत्रों की विद्यूत सप्लाई प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 07.02.2025 (शुकवार) को एडिशनल डीटीआर व आरडीएसएस योजना अंतर्गत कार्य होने के कारण 11 केवी बघाना फीडर का विद्युत प्रदाय दोपहर 02.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवी बघाना फीडर बंद रहने से नाका नंबर 04, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना, किलेश्वर मंदिर, बघाना इत्यादी क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।