मनासा। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्र के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी बीएल सिंघाड़ा के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक संजय कुमार कवारे पंकज राठौर के नेतृत्व में गुरुवार को आबकारी विभाग मनासा टीम द्वारा ग्राम पलासिया रावतपुरा सहित अन्य ग्रामों में अलग-अलग स्थान पर कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। देर शाम 7 बजे आबकारी विभाग अप निरीक्षक पंकज राठौर ने बताया कि दबिश के दौरान करीब 280 लीटर महुआ लहान तथा 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।वही कार्यवाही के दौरान आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दो लोगों की खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं 3 प्रकरण में जप्तशुदा सामग्री के बाजार का मूल्य करीब 30500 रुपए हैं।