BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2025, 7:13 pm
BIG REPORT : मालवा के मंदसौर में खाकी का अभियान, जनसंवाद अभियान सेफ क्लिक के तहत यूनिर्वसिटी के छात्र-छात्राओं को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस द्वारा साइबर संबंधी अपराधों के प्रति रोकथाम एवं उनसे बचाव हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद अभियान ’सेफ क्लिक के अंतर्गत मंदसौर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं को किया गया साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक।

पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में आमजन में साइबर संबंधी अपराधों एवं  उनसे बचाव हेतु जागरूक करने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक  दिनांक 01.02.25 से 11.02.25 तक समस्त प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों, ग्रहणियों,आमजन को निर्देशानुसार समस्त प्रदेश में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में मंदसौर जिले में भी पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु मंदसौर जिले के समस्त थानों में भी मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक का आयोजन जिले के समस्त थानों/चौकी क्षेत्रांतर्गत किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत
मंदसौर पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में साइबर संबंधी अपराधों के प्रति रोकथाम एवं उनसे बचाव हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद अभियान सेफ क्लिक के अंतर्गत साइबर जनजागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत जिले के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत विद्यालयों/महाविद्यालयों, चौंक चौपाटी, सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों, महिलाओं, आमजनों को साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में प्रतिदिन जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 06.02.25 को मंदसौर जिले के थाना लक नगर स्थित मंदसौर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं को साइबर संबंधी अपराधों एवं  उनसे बचाव हेतु जागरूक करने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक के अंतर्गत जागरूक किया गया।
 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद समेत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, थाना प्रभारी,  उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, जिला साइबर सेल प्रभारी प्रआर आशीष बैरागी मय साइबर सेल टीम तथा मंदसौर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन राहुल नाहटा एवं यूनिवर्सिटी के शिक्षक एवं कर्मचारी तथा मंदसौर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 
अभियान के अर्न्तगत मंदसौर पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.01.25 को समस्त थाना क्षेत्रों में सोशल मीडिया जागरूकता, सायबर अपराधो एवं सायबर धोखाधड़ी डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, केवायसी फ्रॉड, फेक लोन एप/वेबसाईट, टेलीग्राम इन्वेस्टमेन्ट फ्रॉड, विडियो कॉल फ्रॉड, सिम स्वैप फ्रॉड, एपीके फ्रॉड, परिचित फेक कॉल फ्रॉड की जानकारी एवं इन फ्राडों से बचने के उपायों के पोस्टर एवं पेम्पलेट्स प्रचारित किये गये। 
मंदसौर पुलिस द्वारा आमजन को लगातार साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में लगातार समय समय पर जागरूक किया जा रहा है। सावधान रहे सतर्क रहे। आपकी जागरूकता ही आपका बचाव है। मंदसौर पुलिस द्वारा जनहित में जारी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE