BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2025, 8:14 pm
KHABAR : कलेक्टर सिंह द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर कार्रवाई के दिए गए निर्देशों का सख्ती से हो रहा है पालन, विभाग ने की कार्रवाई, जप्त किए ट्रैक्टर, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर सख्ती दिखाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर सिंह द्वारा दिए गए निर्देश अब धरातल पर दिखने लगे हैं। अब जिले में माइनिंग विभाग के साथ-साथ तहसील स्तर पर तहसीलदारों द्वारा भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाईयां की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर सिंह के सख्त निर्देश के बाद तहसीलों में तहसीलदार द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत खातेगांव तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को अवैध रेत का परिवहन करते हुए जप्त किए। उन्होंने बताया कि जांच में दोनों ट्रैक्टरों पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखे थे। इन ट्रैक्टरों पर माईनिंग एंड मिनरल्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ट्रैक्टरों को छुड़ाने के लिए रेत माफियाओं ने तमाम तरह के प्रयास किए लेकिन कलेक्टर सिंह के निर्देश होने के कारण ट्रैक्टर छुड़ाने में नाकाम रहे।

खनिज अधिकारी ने बताया कि तहसील खातेगांव में दो रेत के ट्रैक्टर और कन्नौद तहसील में तीन रेत ट्रैक्टर और देवास दो डंपर अवैध परिवहन/ भण्डारण करते जप्त किए गए। अवैध उत्खनन/परिवहन/ भण्डारण के विरूद्ध कुल सात वाहनों को जप्त किया जाकर थाने में खड़ा किया। उपरोक्त वाहनों पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण निवारण) 2022 के नियम 23 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध की गया। कलेक्टर महोदय के समक्ष अर्थदंड हेतु प्रेषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE