BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2025, 8:25 pm
KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ने की विकास योजनाओं व निर्माण कार्याे की प्रगति की समीक्षा, वैष्णव ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश, बोले- तीनों विकासखण्‍डों में 15-15 तालाब निर्माण के लिए करें स्‍थल का चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मनरेगा, पंचायत प्रकोष्‍ठ, स्‍वच्‍छत भारत मिशन, सीएम हेल्‍प लाईन, प्रधानमंत्री आवास, वाटरशेड परियोजना, एनआरएलएम, एमडीएम आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर योजनाओं में प्रगति लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने, सीएम हेल्‍प लाईन की समीक्षा में जिले की प्रग‍ति बढानेऔर शिकायतों कागुणवत्‍तापूर्वक शीघ्र निराकरण करनेके निर्देश दिए। उन्‍होने सीपी ग्राम, सीएम हाउसतथाजनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायतों का भी त्वरित निराकरण करवाने, लेबर नियोजन की प्रगति बढाने के लिए लेबर कैम्‍प लगाने, नंदन फलोउघान, गौशाला, ऑगनवाडी भवन निर्माण, परकोलेशन टेंक, सुदुर सड़क, खेल मैदान, शांतिधाम आदि कार्याे की समीक्षा में निर्देश दिए, कि सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर, पूर्णता का प्रतिशत बढाए जाए।

जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने बैठक में वित्‍तीय वर्ष 18-19, 19-20, 20-21 के पूर्व के अपूर्ण कार्याे की विस्‍तृत जानकारी तैयार कर इन कार्याे के अपूर्ण रहने के कारण सहित सूची  प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए। उन्‍होनेतीनो विकासखण्‍ड में कम से कम 15 -15 तालाबों के लिए स्‍थल निरीक्षण कर, स्‍थल चिन्‍हाकित करने, स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत व्‍यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक स्‍वच्‍छता परिसर, ओडीएफ वेरिफिकेशन, प्रधानमंत्री आवास योजना अन्‍तर्गत समग्र सिडिंग, पंचायत प्रकोष्‍ट के तहत ई ग्राम स्‍वराज पर जीपी‍डीपी, बीपीडीपी, अपलोड करवाने, ऑडिट ऑन लाईन, एनआरएलएम के तहत मुद्रा योजना, स्‍व सहायता समूहों के बैक खाता खोलने, एनआरएम के तहत स्‍वीकृत अतिरिक्‍त राशि के कार्याे का चिन्हांकन 15 फरवरी तक करने और कार्य की त‍कनिकी स्‍वीकृति जारी करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत एसीईओ अरविंद डामोर, ई.ई आरईएस बीएल कटिजा, जनपद सीईओ राजेन्‍द्र पालनपुरे, परियोजना अधिकारी, सहायक यंत्री, एवं अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति थे। यह जानकारी एसीईओ जिला पंचायत अरविंद डामोर ने दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE