BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2025, 8:28 pm
KHABAR : समुदाय विशेष के हितग्राहियों को स्‍वरोजगार योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ दिलाए, कलेक्‍टर ने पंख अभियान नीमच की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए दिए अधिकारियों को निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में समुदाय विशेष बांछडा समुदाय के उत्‍थान के लिए संचालित पंख अभियान नीमच के तहत सभी नोडल अधिकारी आवंटित गांवों का नियमित भ्रमण कर, समुदाय विशेष के सदस्‍यों से जीवंत संपर्क कर, उनसे नियमि‍त संवाद कर, उन्‍हें शासन की विभिन्‍न स्‍वरोजगार, हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समुदाय विशेष के ग्रामो के लिए नियुक्‍त नोडल अधिकारियों की बैठक में पंख अभियान के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेडे, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी तथा नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बांछडा समुदाय के पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध कर उन्‍हें व्‍यक्तिगत एवं स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से मसाला उद्योग , मुर्गीपालन, बागवानी, बकरीपालन, किराना व्‍यवसाय, ब्‍यूटी पार्लर, सिलाई प्रशिक्षण आदि से लाभांवित करें। कलेक्‍टर ने सहायक आयुक्‍त सहकारिता को निर्देश दिए कि वे बांछडा बाहुल्‍य ग्रामों में सहकारी समितियॉं गठित करवाकर, इन समितियों के माध्‍यम से अधिकाधिक लोगों को जोडकर, उन्‍हें शासन की योजनाओ का लाभ दिलवाए।
कलेक्‍टर ने समुदाय विशेष की अधिकाधिक बालक, बालिकाओं को आगामी शिक्षा सत्र से  छात्रावासों में भर्ती करवाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने नीमच की महिला बस्‍ती गृह में नवीन अ.जा.बालिका छात्रावास संचालन का प्रस्‍ताव भेजने के निर्देश भी जिला महिला बाल विकास अधिकारी को दिए। बैठक में नोडल अधिकारियों ने समुदाय विशेष के ग्रामों के भ्रमण एवं आयोजित ग्राम चौपाल में की गई गतिविधियों, चिन्हित हितग्राहियों, लाभांवित हितग्राहियों एवं प्रस्‍तावित गतिविधियों के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE