BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 10:31 am
BIG NEWS : इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम डॉ. मोहन, पेपरलेस होगा विधानसभा का बजट सत्र, सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन, अमेरिका मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में आईपीएस मीट का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12ः15 बजे मंत्रालय में वीसी के माध्यम से मां उमिया के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। 12ः30 बजे तापी मेगा रिचार्ज योजना, लोहघोघरी, तो तलाडोह जल परिवर्तन योजना के संबंध में बैठक करेंगे। 2ः30 बजे स्थानांतरण नीति के पालन की समीक्षा की बैठक करेंगे। 3ः45 पर सत्य साईं महिला विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती महोत्सव एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण में शामिल होंगे। शाम 5ः15 बजे राजभवन पहुंचेंगे।


भोपाल में मोती नगर की 110 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर 
आज भोपाल में मोती नगर की 110 दुकानें तोड़ी जाएंगी।देर रात प्रशासन ने कार्रवाई को लेकर अनाउंसमेंट किया था। हाईकोर्ट से दुकानदारों को स्टे नहीं मिला। मोती नगर के घर फिलहाल नहीं तोड़े जाएंगे। घरों को लेकर 2 महीने का प्रशासन से समय मिला है। बता दें कि 40 साल पहले रेलवे की जमीन पर मोतीनगर में अवैध बस्ती बसी थी। 


पेपरलेस होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इस बार पेपरलेस होगा। हर विधायक की टेबल पर टैबलेट होगा। बजट सत्र के दौरान विधायकों का प्रशिक्षण होगा। सदन में प्रत्येक सदस्य की सीट पर डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएगी। विधायकों को सिंगल क्लिक पर सभी जानकारी मिलेगी। प्रश्नकाल में प्रश्न और उनके उत्तर स्क्रीन पर उपलब्ध होंगे। ई-विधान परियोजना को लागू करने का पूरा काम राष्ट्रीय सूचना केंद्र की देखरेख में किया जाएगा।


सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन आज
आज भोपाल समेत सभी जिलों में सरकारी कर्मचारीआंदोलन करेंग। पुरानी पेंशन समेत 51 मांगों को लेकर जिलों में कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। राजधानी में सतपुड़ा भवन के बाहर सरकारी कर्मचारी जुटेंगे। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान, पदोन्नति पर लगी रोक हटाना है। वाहन और गृह भत्ता बढ़ाने जैसी मांगें भी इसमें शामिल है। 


एमपी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज
अमेरिका में भारतीयों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगा। दोपहर 2 बजे बोर्ड ऑफिस चौराहे पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में शामिल होंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE