मनासा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है.वही मनासा में भाजपा कार्यालय पर आगामी 15 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक अटल जन्मशताब्दी वर्ष पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर आगामी आयोजित कार्यक्रम के संबंध में गुरुवार देर शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय पर आवश्यक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रम ओर कार्यक्रम के संबंध में विशेष चर्चा की गई।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू जिला प्रभारी सुनील कटारिया, सह प्रभारी अश्विन सोनी, मण्डल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित,गोपाल गुजर,मदन रावत सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।।