रतलाम। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला में जाने के लिए रेलवे अहमदाबाद-जंघई-अहमदाबाद कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा जंक्शन, दाहोद होकर चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 09405 अहमदाबाद-जंघई महाकुंभ स्पेशल 13 फरवरी और 17 फरवरी को अहमदाबाद से 22:40 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (02:26/02:28 अगले दिन), रतलाम (04:30/04:40), नागदा (07.13/07.17) होती हुई तीसरे दिन 4.30 बजे जंघई पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09406 जंघई-अहमदाबाद महाकुंभ स्पेशल 15 फरवरी और 19 फरवरी को जंघई से 08:30 बजे चल कर रतलाम मंडल के नागदा (08:15/08:17 अगले दिन), रतलाम (10.00/10.10), दाहोद (11:45/11:47) होती हुई अगले दिन 18 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
यहां रहेगा स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर एवं प्रयागराज स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया है। यह ट्रेन सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।