BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 5:46 pm
BIG NEWS : सिंधिया दरबार में मजदूर बोला-सस्ती की जाए शराब, शिवपुरी में आवेदन दिया, कहा-थकान मिटाने के लिए आधी मजदूरी इसी में जाती है, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। कोलारस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जनता दरबार में एक मजदूर ने शराब की कीमत कम करने की अर्जी लगाई है। अर्जी में मजदूर ने कहा कि दिन भर की थकान उतारने के लिए उन्हें शराब का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन कीमत अधिक होने से उनकी सारी कमाई इसी में चली जाती है। इस वजह से परिवार के भरण-पोषण में दिक्कतें आती हैं।

https://voiceofmp.com/media/news/1739277369.jfif
आवेदन में शराब की कीमत कम करने से मजदूर ने आर्थिक बोझ हटने में मदद मिलने की बात कही।


दरअसल, सोमवार को शिवपुरी-गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चार दिवसीय दौरे के तहत कोलारस पहुंचे थे। यहां जनता दरबार में जेल रोड निवासी मजदूर नन्हे यादव ने आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई। मजदूर की अर्जी पर प्रशासन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


मजदूर बोला- महंगी शराब से आर्थिक हालत कमजोर
नन्हे यादव ने कहा कि ये उनकी नहीं कोलारस क्षेत्र के सभी मजदूरों की समस्या है। आवेदन में उसने लिखा कि अधिकतर मजदूर वर्ग दिनभर मेहनत करते हैं। शाम को थकान मिटाने के लिए शराब का सहारा लेते हैं। शराब महंगी होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर होती जा रही है।


उसने सिंधिया से अपील करते हुए कहा कि शराब की कीमतें कम होंगी तो मजदूरों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा और वे अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।


सिंधिया तक नहीं पहुंच पाया मजदूर का आवेदन
सोमवार को जनसुनवाई में सिंधिया ने खुद अपने हाथों से 1846 आवेदन लिए। इनमें से 522 आवेदनों का मौके पर समाधान कर दिया गया। बाकी बचे आवेदनों को लेकर सिंधिया ने अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। जो आवेदन बचे थे उसी में 1745 वें नंबर पर मजदूर नन्हे यादव का भी आवेदन था। उसका यह आवेदन सिंधिया तक नहीं पहुंच पाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE