BREAKING NEWS
BIG BREAKING : कॉकरोच के आगे झुकी मोदी सरकार,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<     VIDEO NEWS: बीमार पड़े CJP फाउंडर, फिर भी आंदोलन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     शाजापुर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर,.. <<     बिस्टान में पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार.. <<     माउंट आबू पहुंचे जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नेता.. <<     KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा.. <<     VIDEO NEWS: ड्रिप हाथ में, दवा लेने खुद चला मरीज...नीमच.. <<     VIDEO NEWS: देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो.. <<     महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: 24 घंटे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंदसौर.. <<     KHABAR : नगर के प्रमुख मार्ग पर हादसों का कारण बना.. <<     KHABAR : चार माह पहले बनी सड़क हुई क्षतिग्रस्त,.. <<     KHABAR : रेल यात्री ध्यान दें, भुसावल में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में राहुल-प्रियंका के समर्थन में.. <<     शहडोल पुलिस का चंद घंटों में बड़ा खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2025, 1:50 pm
BIG REPORT : लाईनमैन विनोद कैथवास की वाहन दुर्घटना में मौत, चीताखेड़ा-नीमच मार्ग पर हुआ भयानक हादसा, चिकित्सकों ने किया इंदौर रैफर तो रास्ते में ही तोड़ दिया दम, परिवार में पसरा मातम, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। चीताखेड़ा-नीमच मार्ग पर जीरन थानांतर्गत ग्राम अरनिया मोड़ पर बुधवार को दोपहर में टू-व्हीलर मोटरसाइकिल को नीमच की ओर से आ रही लापरवाह पूर्वक फोर व्हीलर पीकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल वाहन चालक को गंभीर अंदरुनी चोट लगी, वहीं अज्ञात फोर व्हीलर वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। गुरुवार को इलाज हेतु इंदौर जाते समय कैथवास बीच रास्ते में ही मौत की जंग हार गए। 
उल्लेखनीय है कि एम.पी.44 एम.एन. 9426 होंडा ड्रीम योगा टू-व्हीलर मोटरसाइकिल सवार हिंगोरिया निवासी 47 वर्षीय विनोद पिता नंदलाल कैथवास जो कि चीताखेड़ा बिजली विभाग में वरिष्ठ लाईनमैन के पद कार्यरत हैं प्रतिदिन की तरह 26 फरवरी बुधवार को छुट्टी होने के बाद चीताखेड़ा से अपने घर हिंगोरिया जा रहे थे कि सामने नीमच की ओर से लापरवाह पूर्वक आ रही अपलाधून मौत बनकर अज्ञात फोर व्हीलर वाहन पीक अप ने जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल वाहन चालक दूर जा गिरा। लाईनमैन विनोद कैथवास के दोनों पैरों की और एक हाथ की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर अंदरुनी चोट लगी जिससे कैथवास वहीं बेहोश हो गया था। मौके पर ग्रामीणों ने डायल हंड्रेड को सुचित किया पर जब घंटे भर तक इंतजार के बाद भी गाड़ी नहीं आई तो अन्य वाहन से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने इंदौर रेफर कर दिया। इलाज हेतु इंदौर ले जाते समय  गुरुवार को शाम छह बजे के दरमियान बीच रास्ते में ही विनोद कैथवास मौत की जंग हार गए। भीषण दुर्घटना हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। लाइनमैन विनोद कैथवास की दुर्घटना होने की जब चीताखेड़ा क्षेत्र की जनता को खबर लगी तो सभी को बड़ा दुःख हुआ। दुर्घटना के बाद जब उनके निधन होने की दुःख भरी सूचना मिली तो शौक छा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE