BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कुसुम बाई सोनी, परिवार में शोक.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2025, 11:01 am
BIG NEWS : हाज्याखेडी नदी पुलिया पर मिली अज्ञात महिला के ब्लाइन्ड मर्डर का खुलासा, भदेसर थाना पुलिस व साईबर सेल की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, धर्म का भाई रमेश ने इसलिए दिया था इस खौफनाक घटना को अंजाम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दो दिन पूर्व भदेसर थानान्तर्गत हाज्याखेडी नदी पुलिया पर मिली अज्ञात महिला की लाश के ब्लाइन्ड मर्डर का खुलासा करते हुए भदेसर थाना पुलिस व साइबर सेल ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान महिला की हत्या के आरोपी रमेश गाडीया लोहार को गिरफ्तार किया है। मृतका महिला को धर्म की बहन बना रखे आरोपी ने कर्ज में डुबे होने व महिला के रुपये नहीं लौटा पाने की सूरत में महिला के पहने हुए सोने के जेवरात देखकर जेवरात लूटने के लिए हत्या कर लाश को हाज्याखेडी नदी पुलिया पर डाल कर चला गया था।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में हत्या कर हाज्याखेडी पुलिया पर डाली गई अज्ञात महिला की लाश के मामले का खुलासा करने के लिए भदेसर थाना पुलिस व साइबर सेल टीम को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में एएसपी सरितासिंह व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना पुलिस उप निरिक्षक व साईबर सैल टीम की संयुक्त टीम गठीत की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
अज्ञात महिला के ब्लाईंड मर्डर व मामले की गम्भीरता को देखतें हुए गठीत टीम द्वारा अज्ञात लाश की शिनाख्त के लिए मृतका के फोटो सोशल मिडीया में प्रचार प्रसार कर व आसुचना तन्त्र से लाश की शिनाख्त की गई, जिसकी पहचान मीना पत्नि हुक्मीचन्द मेनारिया निवासी आजाद नगर रूण्डेडा थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर के रुप में हुई। जिस पर परिजनों को सुचित कर तलब किया गया। मृतका की मृत्यु के कारणों की जॉच के लिए मेडीकल बोर्ड से मृतका की लाश का पोस्टमार्टम कराया जाकर लाश को परिजनों को सुपुर्द कर टीम द्वारा उक्त ब्लाईंड मर्डर को चौलेंज के रूप में लेते हुए तकनीकी व आसूचना तंत्र के माध्यम से अनुसंन्धान किया गया। उक्त वारदात स्थल का मौका मुआयना कर तकनीकी डाटा एवं तकनिकी साक्ष्य जुटाए एवं घटना के आसपास से लेकर पुरे रूट के सभी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग प्राप्त कर मुखबिर मामूर किये प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी उदयपुर जिले के बासडारोड वाना थाना खेरोदा निवासी 38 वर्षीय रमेश चन्द्र पुत्र बाबू लाल गाडीयालौहार को नामजद कर उसके बारे में सुचना प्राप्त कर आरोपी को डिटेन कर हत्या के बारे में पुछताछ की जाकर गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी से मनावैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की तो उसने बताया कि वह गाय भैंस खरीदने बेचने का व्यापार करता हैं, मृतका को उसने 10-12 सालों से धर्म की बहन बना रखी है और उसके घर आता जाता है। आरोपी को इस बात की जानकारी है कि मृतका मीना बाई सोने चादी के जेवरात पहनती है। आरोपी नशे व जुआ सटटा खेलने का आदि है, जिसके कारण उसके उपर लोगों का काफी कर्जा होने से एवं मृतका द्वारा भी कर्ज के रुपये मॉगने से आरोपी ने कर्जा उतारने के लिए सोची समझी साजीश के तहत मृतका मीनाबाई को गाय दिलाने के बहाने गांव से बाहर बुलाकर अपनी पिकअप में बैठाकर मंगलवाड की तरफ ले गया और वहां से चित्तौडगढ की तरफ गाय होने का बताकर साजिश के तहत भदेसर थाना सर्कल के चित्तौडगढ उदयपुर हाईवे स्थित हाज्याखेडी पुलिया के पास ले जाकर धोखे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और मृतका की चुनरी से मुह बान्ध कर गाडी में रखे रस्से से गला बान्धकर उसके सोने के जेवरात खोल कर उसकी लाश को हाज्याखेडी पुलिया रोड पर डाल कर अपने घर वाना उदयपुर की तरफ निकल गया।

मृतका के पुत्र ने दी रिपोर्ट में कहा-
27 फरवरी को प्रार्थी विनोद पुत्र हुक्मीचन्द मेनानिया निवासी आजाद नगर रूण्डेडा थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर ने भदेसर थाने पर एक लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी माताजी मीना पत्नि हुक्मीचन्द मेनारिया जो उनके घर से शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नि राधा से गांव में जाकर आने का कहकर गई थी जो काफी देर तक घर पर नही आने से आस-पास काफी तलाश की एवं उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया तो मोबाइल स्वीच ऑफ आने से आसपास सभी परिवार वालों ने तलाश की। उसके बाद वल्लभनगर थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज करायी उसी दौरान देर रात को वाट्सएप्प ग्रुप से जानकारी मिली कि भदेसर थाना क्षेत्र के हाज्याखेडी पुलिया पर एक महिला की लाश मिली है जिसपर वे भदेसर थाना पंहुचे यंहा पर फोटो देखे तो उक्त लाश उसकी माताजी मीनाबाई की होना पायी गई, जिसको गला दबाकर रस्सी से बांधकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर हाज्याखेडी पुलिया चित्तौड उदयपुर हाईवे पर डालकर गए है । 

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का योगदान रहा-
थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना उपनिरीक्षक, एएसआई निहाल चन्द, सुभाष, गोपाल, सुनील, कानि. विकाश, विजय, रतनसिह, नरेन्द्र, झाबरमल, मुरलीधर व धर्मेंद्र।

जिला साइबर टीम-
 हैडकानि. राजकुमार, कानि. रामावतार, रामनरेश, मनीष, राजेश व कमलेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE