BREAKING NEWS
NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2025, 4:18 pm
BIG NEWS : शाजापुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हनीट्रेप के शेष फरार आरोपी भी चढ़े हत्थे, जल्द पप्पू सिंह गुर्जर को करेंगे न्यायालय में पेश, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। दिनांक 09.01.2025 को थाना कोतवाली शाजापुर पर फरियादी शरद को आरोपीगण द्वारा अन्जाने में नशीले पदार्थ का नशा करवाकर फरियादी का आपत्तिजनक विडियो बनाने तथा विडियो को वायरल करने की धमकी एवं ब्लेकमेल कर पैसे एंठने के संबंध में आरोपीगण के विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत किया जिसकी जांच पर से थाना कोतवाली पर अप क्र.22/308 धारा 2025 (2) 61 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया था।

पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी लगातार जिले में ब्लेकमेलर सूदखोरों के विरुद्ध कडी-अवैध कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग शाजापुर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये प्रकरण के मुख्य आरोपीगण इंदर गुर्जर एवं रानू को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था तथा प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 308 (6) 1,2,3 बी.एन.एस का ईजाफा किया गया था। प्रकरण के शेष फरार आरोपी पप्पू सिंह पिता चंदरसिंह गुर्जर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खडोदिया इंदौर थाना सुंदरसी जिला शाजापुर को आज दिनांक 03.03.2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी पप्पू सिंह गुर्जर को जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संतोष वाघेला, उनि. जया सुनेरी, प्र.आर. 90 रवि सिंह सेंगर, प्र.आर. 600 गोविन्द, आर. 392 धर्मेन्द्र, म.आर. 422 निशा पोरवाल की मुख्य भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE