BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 1:09 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी ने चीताखेड़ा में मनाया अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। पण्डित जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके जन्म के 100 वर्ष पूरे होने पर उनकी जयंती को अटल बिहारी शताब्दी वर्ष के रूप में पूरे देश में मनाई जा रही है।
उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल ने दक्षिण मंडल एवं कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को चीताखेड़ा जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहें। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक महान नेता, कवि और पत्रकार थे। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार कार्य किया और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी  वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया, जिससे भारत एक परमाणु शक्ति बन गया। देश की सड़कों के विकास के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना शुरू की, जिससे देश की सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ। वाजपेयी ने भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए और देश के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए काम किया। 
इस अवसर पर भाजपा के नींव के पत्थर के रूप में बुजुर्ग एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने फूल-मालाएं तो भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल ने केशुराम माली, चौथमल माली, नानालाल माली, नारायण लाल गेहलोत सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल, मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, किशोर दास बैरागी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, लक्ष्मण सिंह भाटी, दक्षिण मंडल पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, सरपंच मंजू जैन सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राहुल गोस्वामी ने किया। उक्त जानकारी नरेश पाटीदार व मुकेश माली ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE