BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 5:48 pm
KHABAR : नीमच जिले के कुकड़ेश्वर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, जिला महामंत्री मंजू सोनी, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल पटवा, नीमच की कमलेश मांदलिया, पार्षद कौशल्या मोदी, कृष्णा सोनी सहित नगर की कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर मीना जायसवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारत ने ऐतिहासिक प्रगति की है। आज महिलाएं राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय और अन्य सभी क्षेत्रों में पुरुषों के समान योगदान दे रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की उन योजनाओं की सराहना की, जिन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मंजू सोनी और सोनाली उज्जवल पटवा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान नगर की कई महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ममता मोदी ने किया, और अंत में सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE