BREAKING NEWS
शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<     KHABAR : लगातार बारिश से रौद्र रूप में बहा सिरवेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2025, 8:16 pm
GOOD NEWS : खुशियों की दास्तां- उद्यानिकी विभाग की योजना का लाभ लेकर किसान रामचरण कर रहे हैं सफेदमूसली की खेती, अब वर्ष में कमा रहे हैं इतने लाख, सीएम व पीएम को दिया धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा है कि कृषि का लाभ का धंधा बने। इसके लिए शासन द्वारा किसान हितैषी कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर कृषक बड़ी संख्या में फसलों का उत्पादन कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। किसानों की अच्छी आय होने से कृषक आर्थिक तौर पर भी सुदृढ़ भी हो रहे हैं। शासन की योजना से कृषि लाभ का व्यवसाय बना है।

विकासखंड बागली के किसान रामचरण ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से औषधीय फसलों की जानकारी लेकर सफेदमूसली की खेती प्रारंभ की है। एक एकड़ जमीन में खेती से 20-25 क्विंटल कंद का उत्पादन प्राप्त होता है, तथा छिलने के बाद 4-6 क्विंटल सूखी सफेदमूसली प्राप्त होती है। वर्तमान में 18-20 बीघा में सफेदमूसली की खेती की जा रही है। साथ ही अंतरवर्तीय फसलों के रूप गेहूं और अरहर की खेती भी की जा रही है।

किसान रामचरण ने बताया कि सफेदमूसली की खेती से एक वर्ष में लगभग 40-50 लाख की आय प्राप्त हो रही है। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनीकी से औषधीय फसल सफेदमूसली की खेती कर रहे है। किसान हितैषी योजनाओं के संचालन के लिए किसान रामचरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE