देवास। वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति मंजूलता पटेल ने बताया कि जिला मूल्यांकन समिति देवास की बैठक में अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य निर्धारित करने के लिए गाइड लाइन वर्ष 2025-2026 की दरों का अनुमोदन किया गया है, जिले के नागरिक दरों का अवलोकन वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय देवास एवं जिले के समस्त उप पंजीयक कार्यालयों में कर सकते है एवं दरों के संबंध में अभिमत/सुझाव हो तो 18 मार्च सायं 04 बजे तक वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय देवास एवं समस्त उप पंजीयक कार्यालय में दे सकतें हैं।