देवास। जिले में मध्यप्रदेश शासन द्वारा रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में समर्थन मूल्य पर चना एवं सरसों का भारत शासन द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य चना 5650 रूपये प्रति क्विंटल एवं सरसों 5950 रूपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जन किया जाएगा। जिले के किसान भाई 17 मार्च तक पंजीयन कराये। चना एवं सरसों फसल का पंजीयन कार्य जिले में समस्त तहसीलों में गेहूं पंजीयन के लिए अधिकृत पंजीयन केन्द्रों पर ही किया जा रहा है।