रतलाम। जिले के सरकारी स्कूलों की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी हो गया है। गत वर्ष की तुलना में जिले के सरकारी स्कूलों के रिजल्ट में सुधार हुआ है। कक्षा 9वीं के रिजल्ट में गत वर्ष से 5 तो कक्षा 11वीं के रिजल्ट में 7 प्रतिशत बढ़ा है।
बता दें कि जिले में 183 हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल हैं। परीक्षा खत्म होते ही कॉपियों को जांचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कक्षा 9वीं में कुल 13598 दर्ज स्टूडेंट में से 12554 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 6799 पास हुए है। 4642 फैल हुए है। 1113 स्टूडेंट को सप्लीमेंट्री आई है। रिजल्ट 54 प्रतिशत रहा है। गत वर्ष 49 प्रतिशत था।
कक्षा 11वीं की परीक्षा में 6259 दर्ज स्टूडेंट में से 6173 शामिल हुए। इसमें से 4540 पास हुए। 855 फैल हुए है। 778 स्टूडेंट को सप्लीमेंट्री आई है। सोमवार से स्कूलों में स्टूडेंट को मार्कशीट दी जाएगी।
तीन ब्लॉक 50 प्रतिशत से भी पिछड़े
कक्षा 9वीं के परीक्षा परिणाम की बात करे तो तीन ब्लॉक सैलाना, आलोट, व बाजना का रिजल्ट 50 प्रतिशत से भी कम रहा है।