BREAKING NEWS
शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<     KHABAR : लगातार बारिश से रौद्र रूप में बहा सिरवेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2025, 11:17 am
KHABAR : जल्द हटाए जाएंगे 15 यूनिवर्सिटी के कुलगुरु, विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष सिंघार से उठाया था नियुक्ति पर सवाल, उच्च शिक्षा मंत्री ने मानी गलती, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश की 32 यूनिवर्सिटी में कुलगुरु की नियुक्ति सवालों के घेरे में है। इनमें से 15 में प्रभारी कुलगुरु नियुक्त किए गए हैं। इन्हें पद से हटाने के लिए मध्‍यप्रदेश निजी विश्‍वविद्यालय विनियामक आयोग ने सरकार से अनुशंसा की है।


यह मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। जिसके अनुसार आयोग द्वारा पहले सभी 32 कुलगुरुओं की नियुक्ति अवैध बताते हुए इन्हें हटाने के लिए कहा गया। इस पर राज्य सरकार ने आयोग को दोबारा अपने फैसले का पुनरीक्षण करने का सुझाव दिया गया।


इसके बाद आयोग ने 15 यूनिवर्सिटी के कुलगुरु को मान्यता दे दी। लेकिन 15 यूनिवर्सिटी में अभी भी पात्रता के विपरीत कुलगुरु पदस्थ हैं।


उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि जल्द ही 15 यूनिवर्सिटी के प्रभार कुलगुरु भी हटाए जाएंगे। उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने इस गड़बड़ी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सवाल के लिखित जवाब में स्वीकार किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की कुछ यूनिवर्सिटी में मानकों के विपरीत कुलगुरु पदस्थ हैं।


इस मामले में मंत्री ने कहा है कि मध्‍यप्रदेश निजी विश्‍वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा नियम जारी किए गए थे। पुनरीक्षण समिति द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर शुरुआती दौर में 32 यूनिवर्सिटी के कुलगुरु की नियुक्ति को आयोग द्वारा अमान्‍य किया गया है। आयोग ने इन्हें हटाकर जानकारी देने के लिए कहा था। 32 यूनिवर्सिटी से प्राप्‍त अभ्‍यावदेनों का पुनरीक्षण आयोग द्वारा कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE