BREAKING NEWS
शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<     KHABAR : लगातार बारिश से रौद्र रूप में बहा सिरवेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2025, 11:25 am
KHABAR : उज्जैन के संस्कृत विश्वविद्यालय में भारत शब्द का इस्तेमाल होगा, सभी दस्तावेजों से इंडिया नाम हटेगा, यह प्रदेश पहला ऐसा विश्वविद्यालय, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के आधिकारिक दस्तावेजों पर श्इंडियाश् शब्द की जगह श्भारतश् शब्द का उपयोग किया जाएगा।


सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्इंडियाश् शब्द को हटाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया। अब विश्वविद्यालय की वेबसाइट, विद्यार्थियों की कॉपी और कैलेंडर सहित सभी जगह भारत शब्द का प्रयोग होगा।। इस फैसले के साथ, संस्कृत विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है जो अपने आधिकारिक दस्तावेजों में श्भारतश् शब्द का प्रयोग करेगा।


महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक कुलगुरु प्रो. विजय कुमार जे.सी. की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर चर्चा करना था। देर शाम तक चली बैठक में कार्यपरिषद सदस्य गौरव धाकड़ ने विश्वविद्यालय में श्इंडियाश् शब्द की जगह श्भारतश् शब्द का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सहमति से पारित कर दिया।


कार्यपरिषद सदस्य गौरव धाकड़ ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री उन नामों को प्रचलन में लाने का प्रयास कर रहे हैं जो देश की संस्कृति और पहचान से जुड़े हुए हैं। इसी दिशा में विश्वविद्यालय में भी श्भारतश् शब्द को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट, प्रशासनिक दस्तावेजों, विद्यार्थियों की कॉपियों, कैलेंडर आदि में अब श्भारतश् शब्द का ही प्रयोग किया जाएगा।


बैठक में कार्यपरिषद सदस्य विश्वास व्यास, हरीश व्यास, सुमिना लिग्गा, डॉ. केशर सिंह चौहान, गीतांजलि चौरसिया और कुलसचिव डॉ. दिलीप सोनी उपस्थित थे।


31 मार्च को होगा दीक्षांत समारोह
महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह 31 मार्च को सुबह 11 बजे कालिदास संस्कृत अकादमी के संकुल हॉल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में शोधार्थियों और विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि अगली बैठक में वित्तीय वर्ष के आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किए जाएँगे।


उज्जैन के जनमानस को संस्कृत से जोड़ने का प्रयास
कार्यपरिषद सदस्य धाकड़ के प्रस्ताव पर उज्जैन के नागरिकों को संस्कृत से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत, संस्कृत सीखने के इच्छुक लोगों के लिए विश्वविद्यालय से दक्ष विद्यार्थियों को शिक्षक के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।


विश्वविद्यालय ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर श्रिसोर्स पूल सिस्टमश् विकसित किया है, जिसमें योग्य शिक्षकों की जानकारी उपलब्ध होगी। इच्छुक व्यक्ति इनका लाभ होम ट्यूटर के रूप में भी ले सकेंगे। इसके अलावा, समुदाय में जाकर संस्कृत कक्षाएँ आयोजित कर आमजन को संस्कृत सिखाने का प्रयास किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE