खरगोन। मंगलवार देर शाम को खरगोन जिले के महेश्वर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बठौली से जातिवाद का मामला सामने आया है। जहां एक मुखबधिर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को टंकी से पानी पीने को लेकर ग्राम के ही विजय गुर्जर द्वारा बेरहमी से मारपीट की वह पेट में लात घुसे मारे गए व जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज दी गई। घटना के बाद मामले की एफ आई आर बड़वाह थाने पर दर्ज कराई गई है। प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बताया गया कि पप्पू कनाड़े जो मुख बधिर है बोल नहीं सकता खेत में गेहूं चने निकालने की मशीन पर मजदूरी करने गया था वहां पीड़ित ने विजय गुर्जर की पानी की टंकी से पानी पी लिया तो विजय गुर्जर ने उसको जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज देते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में एफ आई आर तो दर्ज की पर छोटी धाराओं में मामले को ठंडा करते हुए दबा दिया गया। फिलहाल पीड़ित की हालत गंभीर है। पीड़ित ने इशारों में बात करते हुए बताया है देखिए पूरी रिपोर्ट।