भगवानपुरा। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील भगवानपुरा की टीम चार धाम यात्रा के लिए रविवार सुबह भगवानपुरा से रवाना हुए। तहसील अध्यक्ष नितिन मालवीया एवं पत्रकार राहुल मालवीया, रोहित मालवीया, विजय मालवीया, शिवम चौहान, लक्की मालविया सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ के युवा साथी केदारधाम, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ धाम सहित सभी पत्रकार साथी हरिद्वार के दर्शन करेंगे। वहां से चार धाम यात्रा के लिए रवाना होंगे। सभी पत्रकार साथी अपने-अपने चैनल, यूट्यूब चैनल के माध्यम से चार धाम तीर्थ यात्रा के दर्शन लाइव करवाएंगे ऐसी व्यवस्थाएं सभी साथियों ने की है, जिससे भगवानपुरा क्षेत्र के ग्रामवासी घर बैठे चार धाम यात्रा के दर्शन कर सकेंगे। पत्रकारों का जत्था रविवार सुबह भगवानपुरा श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रभु श्री राम से आशीर्वाद लेकर रवाना हुआ।
पत्रकार संघ अध्यक्ष नितिन मालवीया ने बताया क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी वर्षा के लिए सभी पत्रकार साथी बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। बता दें कि श्रमजीवी पत्रकार संघ की टीम हर वर्ष तीर्थ दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामनाएं करते आ रहे हैं इस वर्ष भी प्रभु से अच्छी वर्षा की कामना के लिए 10 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए भगवानपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं देकर उनकी यात्रा सफल होने की प्रभु श्री राम से कामनाएं की।