BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नीमच में 15 जून को मनाया जाएगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<     KHABAR : बाल विवाह रोकने जनजागरण तेज करें, हर शाला.. <<     KHABAR : मानसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने ही रोकी मीनाक्षी की राह? भाजपा.. <<     KHABAR : ओरंगपुरा पाइप लाइन फूटने से उठा पानी का.. <<     BIG REPORT : मीनाक्षी नामांकन विवाद गरमाया,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का.. <<     KHABAR : मनासा में धूमधाम से मनाया जाएगा 11 दिवसीय.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के प्रबंधन पर सख्त.. <<     KHABAR : शांति नगर की गली नंबर 4 में दूषित पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 7:06 pm
KHABAR : जीरन नगर में श्री राम कथा महोत्सव का हुआ आगाज, बिना सत्संग के परमात्मा की भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती - पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे, पढे़ भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय नगर के सिद्धेश्वर की पावन धरा पर स्थित सामुदायिक भवन में श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री राम कथा महिमा में कथा मर्मज्ञ पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे श्री धाम अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख से झरता अमृत....उस पर सैकड़ों भक्तों का भाव श्री राम कथा में अभिभूत होकर एकाग्रचित्त पूरे मनोभाव से कथा का श्रावण करना....सब कुछ अद्भुत था। कथा के पहले ही दिन मंगलवार को प्रवचन की ऐसी गंगा बही की पंडाल में बैठे सैकडों श्रद्धालु जय-जय श्री राम के जयकारे लगा उठें। उनके मुख से झर रहा था तो केवल अयोध्या नाथ का नाम और भगवान श्री राम के मधुर -मधुर गीत। 


मंगलवार को प्रातः 11 बजे पूरी सादगीपूर्ण वस्त्र धारण किए हुए अयोध्या की पावन भूमि में जीरन में आयोजित कथा पंडाल में आगमन हुआ तो सब कुछ शांत हो गया। व्यास पीठ पर पूजन के बाद जैसे ही वातावरण शांत हुआ सीताराम - राम - राम, सीताराम - राम - राम सीताराम का नाद चारों ओर गुंज उठा। व्यास पीठ पर विराजमान कथा मर्मज्ञ व प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे श्री धाम अयोध्या के साथ सैकड़ों श्रद्धालु भी उसी नाद में रम गए। इसी के साथ शुरू हुआ श्री राम महिमा भक्ति सरिता का प्रवाह। जीवन में अनुराग आना बहुत बड़ी बात है बिना गुरु के जीवन में अनुराग नहीं आ सकता है। भगवान श्री राम जिसके जीवन में प्रवेश कर जाते हैं उसके जीवन में सत्य हमेशा के लिए विद्यमान हो जाता है। कीर्तन में भगवान की करती होती है भजन परिवार के साथ करना चाहिए। 


उक्त अमृतवाणी कथा मर्मज्ञ व प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे श्री धाम अयोध्या ने अपने मुखारविंद से मंगलवार को भक्ति रस का परवाह करते हुए धर्म पंडाल में उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं को ज्ञान गंगा परवाह करते हुए कही। कहा कि साबुन से बाहरी शरीर शुद्ध हो सकता है पर अंदर से मन नहीं मन को शुद्ध करने के लिए राम नाम का साबुन लगाने की जरूरत होती है। जिसके जीवन में भजन है उसी के साथ संसार है बिना भगवान के संसार में कोई नहीं।बिना कथा के सब व्यर्थ हैं कथा है तो सब कुछ है। बिना सत्संग के परमात्मा की भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती हैं। शरीर के बाहरी श्रृंगार से नहीं मन के अंदर राम नाम के  श्रृंगार से परमात्मा खुश होते हैं। सर्वप्रथम कथा प्रारंभ से पूर्व डीजे,बैंड बाजों व ढोल ढमाकों के साथ विजय हनुमान मंदिर से भव्य कलश एवं पोती यात्रा प्रातः 7: 30 बजे प्रारंभ हुई।  जिस मार्ग से भव्य पोथी व कलश यात्रा गुजरी जीरन नगर के श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह फूलों की बरसात कर भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा में राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए जो सभी एक ही रंग में रंग गए। कलश एवं पोथी यात्रा को लेकर जीरन नगर के मुख्य मार्गाे को भगवा वंदनवार से सजाया गया। भव्य कलश यात्रा में धार्मिक संगठन के श्रद्धालुजन एवं बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं भी नाचते झूमते हुए जय जय श्री राम के जय घोष करते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं कल स शिरोधार्य किए  मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। कलश यात्रा विजय हनुमान मंदिर से कुछ ही लोगों के साथ प्रारंभ हुई धीरे-धीरे कलश यात्रा आगे बढ़ती गई लोग जुड़ते गए और कलश यात्रा धीरे-धीरे कारवां बनती गई धर्म पंडाल पहुंचे पहुंचे विशाल धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। सर्वप्रथम मुख्य यजमान तरुण बाहेती, मधुसूदन राजोरा, पूनम चंद भाणेज, चिरंजी लाल भाणेज, राधेश्याम भूत, श्याम संगवारिया, मनोहर सागवारिया, अर्जुन मेडीवाला, जय भूत सभी  मुख्य यजमानों ने सह पत्नी पोथी पूजन कर श्री राम कथा व्यास पीठ पर हारे के सहारे खाटू नरेश का भी भव्य दरबार सजाया गया जहां सभी मुख्य यजमानों ने पूजन कर आरती की गई। जीरन में श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री राम कथा प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 11ः00 से देर शाम 3ः00 तक कथा ज्ञान गंगा प्रवचन पूजा श्री लक्ष्मी प्रिया जी पांडे के मुखारविंद से प्रवाहित किए जा रहे हैं। क्षेत्र के समस्त धर्मालुओं से विनम्र अनुरोध नहीं की प्रतिदिन निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ ले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE