जीरन। सभी भक्तों को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि नगर के समाज सेवी भामाशाह छगनलाल दारूवाले के द्वारा नगर के पांच प्रमुख मंदिरों के शिखर कलश स्थापना का आयोजन श्री देवनारायण मंदिर बड़ा देवरा, श्री सिद्धि विनायक मंदिर मंडी के मंडी के समने, श्री समर्थ लंका विजय हनुमान (बालाजी मंदिर) नया बस स्टैंड, श्री बीसभुजा माताजी मन्दिर प्रांगण मे विराजित श्री नर्मेदेश्वर मन्दिर एवं श्री पंचमुखी वीर बालाजी मन्दिर के शिखर पर ध्वजा एव कलश स्थापना महोत्सव के तहत् आज दिनांक 31/05/2025 को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ध्वजा एवं कलश स्थापना की जाएगी।