मनासा। सांदीपनि विद्यालय मनासा में संचालित नवीन व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 10वीं के आईटी ट्रेड के छात्र-छात्राओं ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने कंप्यूटर कोपा, स्टेनो टाइपिंग, साइबर सिक्योरिटी सहित अन्य कई विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य बीएल बसेर, आईटीआई प्राचार्य महेश कुमार जाटव तथा व्यावसायिक शिक्षा नोडल अधिकारी पुष्प सिसोदिया के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सरोज परिहार, दिनेशचंद्र धाकड़ (खेलकूद), शिक्षक दयाराम राठौर, विजेश सर, परिहार सर, नीलू सोलंकी एवं ऋषिका राठौर का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए व्यावसायिक प्रशिक्षण एक्सपर्ट समीर सिंह ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा आज के युग की आवश्यकता बनती जा रही है, अतः छात्रों को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।