सेगांव। नगर में मंगलवार को संत श्री सिंगाजी मंदिर से कलश यात्रा की शुरुआत हुई जो नगर के मुख्य मार्गाे से होते हुए जूनी कचहरी परिसर पहुँची जहां नगर के रमेश यादव द्वारा भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति का विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाओं ने सर पर कलश धारण कर श्याम मस्ती में झूमते हुए चल रही थी। तीन दिवसीय कार्यक्रम में दूसरे दिन पूजन व यज्ञ व तृतीय अंतिम दिवस भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।