सेगांव। सरपंच संघ सह संयोजक व पूर्व जिलामंत्री भाजपा खरगोन एवं वर्तमान में जनपद पंचायत सेगांव की ग्राम पंचायत बनिहार के सरपंच प्रतिनिधि गणपत गोखले द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम के शिव मंदिर पटेलपुरा में पौधारोपण कर सादगी के साथ अपना जन्म दिवस मनाया गया व समस्त ग्रामवासियों को भी पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की गई।
सुबह से ही ग्रामीणों के साथ शुभचिंतकों ने पुष्पहार पहनाकर व सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित करी। इस अवसर पर उपसरपंच मदन मंडलोई, रोजगार सहायक संजय पटेल, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के बबलू सोलंकी, डॉ दीपक पाटीदार, प्राचार्य माध्यमिक शाला सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक निवास स्थान पहुंचे व बधाइयां दी गई।