चित्तौड़गढ़। ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रताप नगर सेवा केंद्र पर आशा दीदी के कहा कि धरती हमारी मां है और उनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है हमें अपनी मां के लिए एक पेड़ लगाने का संकल्प रखना है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए सभी अपने आसपास एक पेड़ अवश्य लगे और उसे पेड़ की संभाल भी करें। अगर प्रकृति में पेड़ पौधे ना हो वृक्ष न हो तो हमें ऑक्सीजन नहीं मिलेगी और हमारा जीवन अ संभव हो जाएगा, इसलिए हम सभी जागरूक होकर वृक्ष लगाए समय प्रति समय उसे पानी खाद अवश्य डालें। क्लास में उपस्थित सभी भाई बहनों ने आज यह संकल्प लिया कि हम अपनी मां के नाम से एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे और अपनी धरती मां को हरा भरा शुद्ध बनाएंगे।