BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 5:30 pm
NEWS : चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, नीम का पौधा रोप दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक़ चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, चित्तौड़गढ़ आशीष बूरासी, द्वारा नीम का पौधा लगाकर की गई। उन्होंने इस अवसर पर सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम बीट प्लास्टिक पोल्यूशन” है, जो प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर केंद्रित है। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और इसके नियंत्रण की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के डिप्टी सीईओ स्मेल्टर्स एवं लोकेशन हेड मानस त्यागी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति चेतना और चिंतन हर व्यक्ति के दृष्टिकोण का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों के साथ-साथ व्यक्तिगत योगदान भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर चिंता व्यक्त की।
इस अवसर पर सह महाप्रबंधक पर्यावरण  मनीषा भाटी ने जानकारी दी कि विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसर में 5000 पौधे लगाए गए हैं, वृक्षों की सघनता बढ़ाने के लिए चरणबद्ध योजना बनाई गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न चरणों में वृक्षारोपण किया जाएगा।
कार्यक्रम में पुष्पेंद्र मीना, अमित सुराणा, रिपन घोष, पवन बहेती, अनूप कुमार, घनश्याम सिंह राणावत सहित अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी एवं बिजनेस पार्टनर्स ने वृक्षारोपण में भाग लिया। पर्यावरण विभाग एवं अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग एवं योगदान दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE