चित्तौड़गढ़। विश्व पर्यावरण दिवस पर महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ एवं प्रज्ञा परिषद चितौड़गढ़ के संयुक्त तत्वाधान में प्लास्टिक मुक्त धरा के प्रकल्प के तहत कपड़े की थैली मेरी सहेली थीम पर एक कार्यक्रम जैन विश्रांति गृह स्टेशन रोड़ पर आयोजित किया गया।
स्वागत उद्बोधन देते हुवे महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन वीर अभय संजेती ने बताया कि आज संपूर्ण देश में 400 केंद्रों पर इसी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हे। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम जन्म देने वाली मां का ख्याल रखते हैं इसी तरह धरती माता की पीड़ा भी सुनना चाहिए एवं उसे अवांछित और विषैले बोझ से मुक्ति दिलाने का संकल्प करना चाहिए।
मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष प्रज्ञा परिषद डॉ. एएल जैन ने प्लास्टिक की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान में इससे होने वाली विभीषिका पर विचार रखे। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरण पर गंभीर एवं भयावह प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की।
संस्था द्वारा प्रथम प्रयास में दो हजार कपड़े की थैलियों का सदस्यों के माध्यम से वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प किया कि हम धीरे-धीरे दैनिक दिनचर्या में प्लास्टिक बैग के बजाय कपड़े की थैली का प्रयोग कर जीवन शैली बदलेंगे और दूसरों को भी यही शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन वीर सी एम बोकड़िया ने की । वीर प्रवीण जैन जॉन सचिव एवं जीसीएम वीर बसंती लाल मेहता विशिष्ठ अतिथि के रूप में आयोजन में सम्मिलित हुवे।
कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा परिषद के सचिव वीर सी एम रांका ने किया।