भगवानपुरा। जनपद पंचायत भगवानपूरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवानपुरा एवं उमरिया द्वारा कार्यालयीन रख-रखाव एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्रामीणजन को योजनाओं में लाभान्वित करने अभिलेख संधारण में उत्कृष्ट कार्य करने से उन ग्राम पंचायतों को आईएसओ अवॉर्ड से आकाश सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगोन द्वारा सम्बधित ग्राम पंचायत के भगवानपुरा सरपंच ज्ञानसिंग डावर, सचिव गोविंद मालविया, रोजगार सहायक दीपक मालविया ग्राम पंचायत उमरिया सरपंच रमेश चौहान, सचिव रवि जायसवाल को पवन साह सीईओ भगवानपुरा की उपस्थिति में आईएसओ प्रमाण-पत्र प्रदान किए गये एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।