BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 12:19 pm
KHABAR : वीर तेजकला मित्र मंडल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा देवनारायण मंदिर पर तीन दिवसीय श्री तेजाजी महाराज का खेल का मंचन का आयोजन, पढे़ भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव में 48 सालों बाद एक बार फिर जन सहयोग से राजस्थान के निम्बाहेडा वीर तेजकला मित्र मंडल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्री तेजाजी महाराज का खेल का मंचन का आयोजन पुलिस सहायता केंद्र के पास स्थित देवनारायण मंदिर पर तीन दिवसीय चल रहा है।


उल्लेखनीय है कि राजस्थान के निम्बाहेडा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बड़े ही शानदार तरीके से तेजाजी महाराज खेल का मंचन किया जा रहा है। गुरुवार रात्रि 8 बजे से देर रात तक तेजाजी महाराज खेल का मंचन किया गया। जिसमें तेजाजी महाराज के जन्म प्रसंग पर मंचन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आधी रात तक खेल के मंचन का आनंद लिया।  आज दिवस 6 जून शुक्रवार को रात्रि 8 बजे तेजाजी महाराज का विवाह और काला खेत भावस खेल का मंचन किया जाएगा। 7 जून शनिवार को तेजाजी महाराज खेल मंचन के दौरान ससुराल जाना और गौमाता की रक्षा हेतु जाना तथा वीरगति को प्राप्त होना प्रसंग पर मंचन किया जाएगा। तक चलेगा।


तेजाजी महाराज खेल के मंचन में मुख्य रूप से रमेश भील, देवीलाल राव, हेमराज मेघवाल,भगत जी भोमिया, भगवती लाल राव आदि प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा तेजाजी महाराज खेल का मंचन किया जा रहा है। देवनारायण मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE