नीमच। शहर में 07 जून शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज को लेकर एक बड़ा फैसला हुआ। उक्त संदर्भ में वक्फ जिला कमेटी नीमच जिलाध्यक्ष फिरोज पठान, सचिव सादिक हुसैन, उपाध्याय शकील कुरैशी ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरुवार 5 जून को वक़्फ़ ज़िला कमेटी नीमच के ऑफिस पर ईद उल अज़हा की नमाज़ ईदगाह में ही होगी। इसको लेकर नीमच छावनी की मस्जिदों के सदर और ज़िम्मेदारों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें जामा मस्जिद, नसरुल्लाह खां मस्जिद, बगीचा न. 4, रिसाला मस्जिद, मदीना मस्जिद, चाँद शाह वली मस्जिद, मस्जिद रसूल बख्श के ज़िम्मेदारान ने अपनी सहमति दी है, जिसमे ईद उल अजहा की नमाज़ जो ईदगाह पर अदा किया जावे और अगर किसी मजबूरी की वजह से किसी मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज़ होती है तो उसकी नमाज़ का वक़्त ईदगाह की नमाज़ के बाद का ही टी किया जाए और यह भी सिर्फ़ अभी के लिए होगा। वही आगे आने समय में ईदुल फ़ित्र और ईदुल अज़हा की नमाज़ को ईदगाह में ही होगी, कारण यह की ईद की नमाज़ जो ईदगाह में पढना अफ़ज़ल व मुस्तहब है यानी ईदगाह में ज्यादा सवाब है और अगर कभी कोई मजबूरी होती है जैसे बरसात होने या दूसरी किसी मजबूरी की वजह से ईद की नमाज़ मस्जिद में की जा सकती यह फैसला लिया गया हैं। उक्त जानकारी वक्फ जिला कमेटी मिडिया प्रभारी नोशाद अली द्वारा दी गई हैं।