BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 5:36 pm
NEWS : बिरला कारपोरेशन लिमिटेड चंदेरिया ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना मुख्य उद्देश्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मे बिरला कारपोरेशन लिमिटेड चंदेरिया द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता एवं सरंक्षण को बढ़ावा देने हेतु इस वर्ष की थीम “वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” को आधार मानते हुए विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओ को आयोजित कर पर्यावरण सरंक्षण सप्ताह मनाया गया। 
इसी क्रम मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल के बच्चो के लिए वाद विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता, महिलाओ एवं कारखाने मे कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए कविता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिरला सीमेंट वर्क्स, चंदेरिया सीमेंट वर्क्स एवं माइंस कैंटीन मे श्रमिकों के लिए पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, प्लांट परिसर में हाउसकीपिंग एवं बेस्ट फ्रॉम वेस्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमे सभी विभागों ने अपना सम्पूर्ण योगदान किया। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय धरोहर दुर्ग की सफाई कार्यक्रम एवं बीट प्लास्टिक पोल्यूशन रैली में भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 
मुख्य समारोह मे संस्थान प्रमुख देवेश कुमार मिश्रा, कंपनी के अधिकारी आर.सी. झँवर, के.के. पाण्डे, मुकेश देवपुरा, प्रबोध जेम्स, सत्यदेव व्यास, काशीकांत सिंह, गोपाल कीर, बालेंदु गौड़, कौशिक सवानी, थॉमस चेरियन, विनोद पालीवाल एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियो द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को अधिक हरा भरा बनाने के लिए इस वर्ष कई हजार वृक्षों को लगाने का संकल्प लिया। कम्पनी के क्लब हॉल में पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी देने के साथ ही पृथ्वी को प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण एवं खतरों के बारे में भी बताया गया। इसके उपरांत पर्यावरण सरक्षंण हेतु शपथ दिलवाई गई एवं बिरला शिक्षा केंद्र स्कूल के छात्रों एवं पॉवर प्लांट टीम द्वारा नाटिका की प्रस्तुति दी गई। पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया, जिसमे सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ कम्पनी के सहायक उपाध्यक्ष सतत विकास विनोद पालीवाल द्वारा पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करने, वृक्षारोपण करने, जलवायु परिवर्तन के लिए कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विवरण देने पर जोर दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपवन संरक्षक राहुल झाँझरिया एवं विशिष्ठ अतिथि डॉ. गिरीराज सोनगरा एवं श्याम सिंह ने कंपनी द्वारा पर्यावरण को सरंक्षित रखने के लिए किए गए कार्याे की सराहना कर विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को बधाई दी। इकाई प्रमुख देवेश कुमार मिश्रा ने विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर प्रकाश डाला तथा वृक्षारोपण करके भूमि के सरक्षण की बात कही, साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण के हास् को रोकने के लिए हमे सामूहिक प्रयास करने होंगे और प्रकृति का रक्षण- सरक्षण करना होगा। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन जगदीश नागदा व लोकेन्द्र दवे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण विभाग के रतिकांत चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE